दिल्ली में ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना की आधारशिला रखे जाने से एक दिन पहले बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बधाई दी है। प्रधानमंत्री कल अपराह्न एक बजे शुभ मुहूर्त में स्वतंत्र भारत में देश के वास्तुकारों एवं शिल्पकारों द्वारा निर्मित होने वाले संसद के नये भवन का शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री राव ने मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मुझे भी आपकी तरह ‘सेंट्रल विस्टा’ भव्य परियोजना की आधारशिला रखने के अवसर पर गर्व है।’’ उन्होंने कहा कि भव्य सेंट्रल विस्टा परियोजना का लंबे समय से इंतजार था, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा सरकारी बुनियादी ढांचा पूर्ण नहीं है और देश के औपनिवेशिक अतीत से भी जुड़ा है।
कुछ इस तरह की होगी संसद भवन की नई बिल्डिंग, 10 दिसंबर को आधारशिला रखेंगे PM मोदी
उन्होंने नए भवन के आत्म-सम्मान, पुनरुत्थान, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय गौरव और मजबूत भारत का प्रतीक होने की बात कहते हुए इसके निर्माण कार्य के जल्द पूरा होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिसंबर को नए संसद भवन की आधारशिला रखेंगे। इसका निर्माण कार्य 2022 तक पूरा होने की संभावना है, जिसमें 971 करोड़ रुपये का खर्चा आ सकता है।


Download Android App
Download iOS App



