देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में तमिलनाडु सरकार ने अहम फैसला लेते हुए राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने का आदेश दिया। केंद्र की ओर से लगाए गए लॉकडाउन की समयसीमा मंगलवार को खत्म हो रही है।
लॉकडाउन के दौरान राज्य में धारा 144 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत लागू सभी पाबंदियां 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी। इससे पहले ओडिशा और पंजाब सहित 5 राज्यों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा चुकी है। तमिलनाडु में भी कोरोना संक्रमण के मामले एक हजार से अधिक हो चुके हैं।
PM मोदी कल सुबह 10 बजे देशवासियो को करेंगे संबोधित, लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का कर सकते है ऐलान
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले है। संबोधन में प्रधानमंत्री देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का ऐलान कर सकते है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 796 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से 35 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण के लिए अभी तक दो लाख से ज्यादा जांच की जा चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



