दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बरकरार है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि सोमवार को वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति और इस चुनौती से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मिली जानकरी के मुताबिक दोनों नेताओं ने भारत और वियतनाम के बीच रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर बल दिया। इसके अलावा दोनों पीएम ने विभिन्न मोर्चों पर हाल की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने साथ में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास की भी समीक्षा की।
सूत्रों के अनुसार दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से लड़ने में द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर सहमति व्यक्त की, जिसमें आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की सुविधा भी शामिल है। वे अपने क्षेत्रों में मौजूद एक-दूसरे के नागरिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्धता जाहिर की।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री बोलीं- कोरोना संक्रमित मामलों में आई कमी लेकिन नहीं मिली पूरी राहत
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,152 तक पहुंच गई है और अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं महामारी का केंद्र चीन के पड़ोसी देश वियतनाम में कोरोना से अब तक एक ही मौत की पुष्टि नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



