गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खान उद्योग पर निर्भर लोगों को आश्वस्त किया है कि खनन से संबंधित मुद्दों को जुलाई के अंत तक सुलझा लिया जाएगा। उच्चतम न्यायालय द्वारा पिछले साल फरवरी में 88 पट्टे रद्द किए जाने के बाद से राज्य में लौह अयस्क खनन और उसका परिवहन ठप है।
इसी सप्ताह हुई नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के खनन मुद्दे का जल्द हल ढूंढने पर जोर दिया था। गोवा माइनिंग पीपल्स फ्रंट (जीएमपीएफ) के अध्यक्ष पुति गांवकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार भरोसा दिलाया कि खनन मुद्दे को जुलाई के अंत तक हल कर लिया जाएगा।
संसद भवन में शुरू हुआ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि इस मुद्दे को पहले ही नीति आयोग के समक्ष उठाया गया है। गांवकर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले के हल के विकल्पों का खुलासा नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह इस हल मौजूदा प्रणाली या नीलामी से निकालेंगे।


Download Android App
Download iOS App



