मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर दिया है। इससे पूर्व उन्होंने कुल देवता की पूजा अर्चना के बाद बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के अलावा क्षेत्र की जनता से जीत की अपील भी की।उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को खटीमा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया ।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले धामी ने एक स्थानीय मंदिर में पूजा की और मतदाताओं से घर—घर जाकर संपर्क किया । खटीमा से 2012 से लगातार दो बार जीत चुके धामी के सामने इस बार, कांग्रेस के भुवन चंद्र कापडी हैं । पिछले चुनावों में धामी ने कापड़ी को 2017 मतों के अंतर से पराजित किया था । वर्ष 2012 में पहली बार खटीमा से धामी ने कांग्रेस के देवेंद्र चंद को 5000 से भी ज्यादा मतों से हराया था ।
गांव के लोग सीएम से काफी खुश
सीएम की माता ने नामांकन से पहले अपने कुल देवता के मंदिर और घर पर पूजा किया और अपने बेटे की जीत की कामना की। पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बेटा भी अपनी दादी के साथ मौजूद था। मुख्यमंत्री के गांव के लोगों का कहना है कि सीएम ने अच्छा अच्छा काम किया है इसलिए इसबार भी खटीमा विधानसभा से पुष्कर सिंह धामी जीत दर्ज करेंगे। लोगों का यह भी कहना है कि कुछ काम अभी गांव में होने हैं उनको किया जाना जरूरी है। उम्मीद है कि वे इसबार जीतकर उन कामों को पूरा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



