CM शिंदे ने BMC आयुक्त को बारिश से जनता के बचाव लिए दिए आदेश

Summary :

जहा कुछ राज्यों में बारिश से बर्बादी है तो वही कुछ राज्य समय – समय पर बारिश हुए नुकसान पर बराबर नज़र बनाए हुए।

जहा कुछ राज्यों में बारिश से बर्बादी है तो वही कुछ राज्य समय – समय पर बारिश हुए नुकसान पर बराबर नज़र बनाए हुए।  तैयारियों का जायजा लगातार लिया जा रहा और बचाव दल के अधिकारियो के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है और जरुरी दिशा – निर्देश दे रहे है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि बारिश में फंसे लोगों को बचाने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं।
बीएमसी के कमिश्नर को आदेश
मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने कहा, ‘मैंने बीएमसी के कमिश्नर को आदेश दिया है कि वह लोगों को सुरक्षित उनके घर वापस पहुंचाने का आश्वासन दें और जो लोग बारिश में फंसे हुए हैं, उन्हें बचाएं।’ उन्होंने आगे कहा कि सभी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और अन्य एजेंसियां स्थिति को लेकर अलर्ट मोड पर हैं।
जनता को उचित राहत सुविधाएं मिलें
सभी आपातकालीन एजेंसियां एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नगरपालिका सहयोग, हर कोई अलर्ट मोड पर है। वे बचाव कार्यों पर काम कर रहे हैं और आश्वासन देते हैं कि जनता को उचित राहत सुविधाएं मिलें। सुबह से मैं सचिवों और डीएम के संपर्क में हूं, और लोगों को स्थानांतरित किया जा रहा है सुरक्षित स्थानों पर। सीएम एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों को अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को आज जल्दी कार्यालय छोड़ने की अनुमति देने का भी आदेश दिया।

Desk Team