मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के मंत्रियों विभागों का आवंटन अभी होना बाकी है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने को कहा कि मंत्रियों के विभागों के बटवारे पर आज और वर्कआउट(मंथन) करुंगा।
मुख्यमंत्री चौहान दो दिन तक दिल्ली में रहने के बाद मंगलवार को भोपाल लौटे है। उन्होंने संवाददताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार तो हो चुका है, विभागों के बटवारे पर आज और वर्कआउट करुंगा। मुख्यमंत्री चौहान के इस बयान के सियासी तौर पर यह मायने निकाले जा रहे हैं कि विभागों का वितरण आज देर रात तक या कल बुधवार को ही होने की संभावना है।
राहुल का केंद्र सरकार से सवाल, कहा- भारतीय जमीन पर निहत्थे जवानों की हत्या को कैसे सही ठहरा रहा चीन?
ज्ञात हो कि राज्य में मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार हो चुका है। मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री के अलावा 33 हो गई है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के लिए महत्वपूर्ण विभाग मांग रहे है। इसी के चलते पहले मंत्रिंमंडल विस्तार में देरी हुई और अब मंत्रियों के विभाग वितरण में देरी हो रही है ।


Download Android App
Download iOS App



