मध्य प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है तो दल बदल का दौर भी शुरू हो गया है लगभग हर दिन कोई न कोई बीजेपीई नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहा है । अब कांग्रेस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुदनी में बड़ी सेंध लगा ली है. आज बुदनी क्षेत्र से बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे । बता दे कि मध्य प्रदेश में दल बदल की राजनीति में आज कांग्रेस मालवा-महाकौशल क्षेत्र में बीजेपी में सेंध लगाने जा रही है । आज बीजेपी से असंतुष्ट बहुत से नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मे शामिल होगे. पीसीसी चीफ कमलनाथ इन सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलायेगे ।
वरिष्ठ नेता करते हैं अनदेखी
बताया जा रहा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की बुधनी विधानसभा से जो बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं उनका आरोप है कि क्षेत्रीय बीजेपी नेताओं द्वारा लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है. इसी से दुखी होकर वे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं । बुधनी के भाजपा नेता राजेश पटेल के अनुसार करीब 1500 कार्यकर्ताओं के साथ में कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं ।
टिकट घोषणा के बाद से हड़कंप
जब से भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 महीने पहले ही अपने 39 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है । इन नाम की घोषणा के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई है अब तक कई नेता अपने से समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं सदस्यता ग्रहण करने वालों में सबसे ज्यादा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी आए नेता शामिल है जो घर वापसी कर रहे हैं ।
चुनाव से पहले सीएम शिवराज को लगा बड़ा झटका ! 1500 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
Summary :
मध्य प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है तो दल बदल का दौर भी शुरू हो गया है लगभग हर दिन कोई न कोई बीजेपीई नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहा है । अब कांग्रेस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुदनी में बड़ी सेंध लगा ली है. आज बुदनी क्षेत्र से बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे । बता दे कि मध्य प्रदेश में दल बदल की राजनीति में आज कांग्रेस मालवा-महाकौशल क्षेत्र में बीजेपी में सेंध लगाने जा रही है । आज बीजेपी से असंतुष्ट बहुत…


Download Android App
Download iOS App



