मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत, CM शिवराज ने जताया शोक

Summary :

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुगवानी थाना क्षेत्र में मजदूरों को लेकर जा रहे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार पांच मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं।

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुगवानी थाना क्षेत्र में मजदूरों को लेकर जा रहे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार पांच मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच श्रमिकों की मृत्यु पर शोक जताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
सीएम शिवराज चौहान ने ट्वीट कर कहा ‘नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय काल कवलित और घायल होने के समाचार से अत्यंत दुखी हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि। घायलों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए मौके पर प्रशासन के उच्च अधिकारी उपस्थित हैं। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की करबद्ध प्रार्थना करता हूं।’
 


सभी घायल श्रमिकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में 20 मजदूर सवार थे। तिवारी ने बताया कि ट्रक में सवार मजदूरों में 9 उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं तथा 11 एटा निवासी है। लॉकडाउन के चलते सभी मजदूर ट्रक में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे।

Desk Team