देश भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बरकरार है। वायरस के फैलाव को रोकने के लिए 24 मार्च से 17 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के चलते देश में सारा उधोग धंधा बंद है। इस बीच गृह मंत्रालय (एमएचए) ने रविवार को लॉकडाउन के बाद विनिर्माण उद्योगों को फिर से शुरू करने के लिए दिशा निर्देश जारी किया है । दिशा निर्देश में कहा गया है कि “काम को फिर से शुरू करते समय पहले सप्ताह को परीक्षण या ट्रायल अवधि के रूप में मानें।

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश में कहा गया है कि काम को शुरू करते हुए सभी सुरक्षा और प्रोटोकॉल सुनिश्चित करें, और उच्च उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास न करें। वहीं शुरुवात के पहले सप्ताह को परीक्षण या ट्रायल अवधि के रूप में मानें।” गृह मंत्रालय ने कहा है कि उधोग कार्य शुरू करते हुए कोरोना के संक्रमण से कम से कम जोखिम के लिए यह जरूरी है कि इंडस्ट्री में उपकरण पूरी तरह से सैनिटाइज किए गए हों।

कोरोना वायरस : देश में संक्रमितों का आंकड़ा 63000 के करीब, अब तक 2109 लोगों की मौत
बता दें कि कोरोना से देश में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सरकार के तरफ से तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना का फैलाव नहीं रुक रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार रविवार को भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62939 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 3277 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 63 हजार के करीब है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 127 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 2100 के पार पहुंच गया है।


Download Android App
Download iOS App



