देश भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप जारी है। मध्यप्रदेश में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में तेजी बरकरार है। राज्य के इंदौर जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर में कोविड 19 के 78 नये मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1858 तक जा पहुंची है, जबकि दो मौतों के बाद मृतकों की आंकड़ा 89 हाे गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि कल 11196 सैम्पल जांचे गये थे, जिनमें 1118 असंक्रमित पाये गये हैं। जबकि 78 नये संक्रमितों के आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 1780 से बढकर 1858 तक जा पहुंची है। जबकि कल 973 सैम्पल लिये गये हैं।
लॉकडाउन के बाद विनिर्माण उद्योगों को फिर से शुरू करने के लिए MHA ने जारी किया नया दिशा-निर्देश
सीएमएचओ ने बताया कि कल एक 65 वर्षीय महिला और 69 वर्षीय पुरुष की मौत के बाद यहां मृतकों की संख्या 87 से 89 तक पहुंच गयी है। ये दोनों मृतक महू निवासी बताये जा रहे हैं। जिले में 878 रोगी उपचारररत बताये जा रहे हैं। जबकि अब तक 891 रोगियों को स्वस्थ्य होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं अब तक 1884 लोगों को स्वस्थ्य होने पर क्वारंटाइन केंद्रों से छोड़ा जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



