असम में राज्य सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत गुवाहाटी में एक अत्याधुनिक स्टेडियम, ब्रह्मपुत्र नदी के मुहाने पर एक पुल और एलजीबीआई हवाईअड्डे पर एक खूबसूरत प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें परियोजना को लागू करने के तरीकों और माध्यमों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान सोनोवाल ने गुवाहाटी विकास विभाग को निर्देश दिए कि वह शहर में बेघर लोगों की पहचान करने के लिए सर्वेक्षण करें और फ्लाईओवर के नीचे की खाली जमीन पर उनके लिए रात्रि बसेरा बनाएं और वहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था भी करें। बैठक में कई निर्णय लिए गए।
सरकार ने घरेलू कंपनियों के लिए कॉरपोरेट कर की दर घटाकर की 25.17 प्रतिशत : वित्तमंत्री
इसमें राज्य की विरासत को ध्यान में रखते हुए एलजीबीआई हवाई अड्डा और खानापारा क्षेत्र में बड़े द्वारों का निर्माण करना, ब्रह्मपुत्र नदी के मुहाने पर पुल बनान और इनडोर तथा आउटडोर खेलों के लिए अत्याधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जाना शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



