मुंबई में खाली हिमारत का एक हिस्सा शुक्रवार सुबह ढह गया हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। महानगरपालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि यह चार मंजिला इमारत महानगर के दक्षिणी हिस्से में मुंबई पुलिस मुख्यालय के पास लोकमान्य तिलक मार्ग पर स्थित है।
उन्होंने कहा कि ‘अहमद’ नामक इमारत का एक हिस्सा जर्जर स्थिति में था और उसे पहले ही खाली करा लिया गया था। यह हिस्सा सुबह करीन पौने ग्यारह बजे ढह गया। अधिकारी ने कहा, “इमारत काफी पुरानी थी और अधिकारियों ने पहले ही उसमें रहने वालों से इमारत खाली करा ली थी। इसलिए कोई भी घायल नहीं हुआ।” उन्होंने कहा, “मलबे को साफ करने के लिए विभिन्न एजेंसियों को काम पर लगाया गया है।”


Download Android App
Download iOS App



