विधानसभा चुनाव के रुझानों से गदगद हुए CM सोनोवाल, लोगों का आशीर्वाद रहा तो BJP फिर बनाएगी सरकार

Summary :

असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने से गदगद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को विश्वास जताया कि भाजपा नीत गठबंधन राज्य में फिर से सरकार बनाएगा।

असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने से गदगद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को विश्वास जताया कि भाजपा नीत गठबंधन राज्य में फिर से सरकार बनाएगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपराह्न 12.15 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, भाजपा नीत राजग कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन से आगे चल रहा है। अबतब आए 119 सीटों के रुझानों में राजग को 77 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।
सोनोवाल ने पत्रकारों से कहा, “ लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है। हम पक्के तौर पर कह सकते हैं कि भाजपा असम में सरकार बनाएगी। हम अपने साझेदार अगप और यूपीपीएल के साथ सत्ता में वापस आ रहे हैं।” चुनाव से पहले भाजपा ने दावा किया था कि उसका गठबंधन 100 सीटें जीतेगा। इस बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “रुझान पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में हैं। पार्टी अपना लक्ष्य हासिल करेगी। बहरहाल, हमें अंतिम परिणाम के लिए इंतजार करना होगा।” सोनोवाल माजुली विधानसभा क्षेत्र से अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं।

Desk Team