तमिलनाडु में कोरोना महामारी को काबू करने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धनसे राज्यों को टीका आवंटन में वृद्धि करने तथा सरकारी संस्थानों में टीका आवंटन बढ़ाकर 90 फीसदी करने का अनुरोध किया है।
स्टालिन ने हर्षवर्धन को लिखे अर्द्धसरकारी पत्र में, जिसकी प्रति यहां मीडिया को भी जारी की गयी, कहा कि इस महीने में राज्य में टीकाकरण तीन गुना हो चुका है और इसी वजह से इसके पिछले कुछ हफ्तों के दौरान टीका की उपलब्धता प्रमुख समस्या के रूप में उभरी है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से विभिन्न राज्यों को अब तक प्रति हजार जनसंख्या पर आवंटित खुराक के मूल्यांकन करने और आवश्यक प्रतिपूरक आवंटन उन राज्यों को किये जाने का भी किये जाने की मांग कि जिन्हें प्रति व्यक्ति खुराक कम मात्रा में आवंटित की गई है।
द्रमुक प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री से परस्पर आवंटन को संशोधित करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने सरकारी और निजी संस्थानों को वर्तमान में आवंटित 72:25 के वर्तमान आवंटन को बढ़कर 90:10 करने की भी मांग की।


Download Android App
Download iOS App



