राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने पैतृक गांव की यात्रा सुलभ कराने के लिए भारतीय रेल और रेल सेवा में सक्रिय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रपति का आभार किया है। राष्ट्रपति कोविंद ने लखनऊ की यात्रा पूरी करने के बाद विशेष महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की आगंतुक पुस्तिका में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि हिमालय की दुर्गम पर्वत श्रृंखलाओं से लेकर कन्याकुमारी के समुद्र तट तक और पूर्वोत्तर भारत की हरी भरी धरती से गुजरात के पश्चिमी मरुस्थलों तक सरल, सुगम यातायात प्रदान करने वाली भारतीय रेल को मेरी शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद दिल्ली से कानपुर होते हुए लखनऊ तक की सुखद और मनोरम रेल यात्रा से मैं और मेरा परिवार अत्यंत प्रभावित है। इस स्मरणीय यात्रा में मुझे रूरा एवं झींझक में अपने पुराने मित्रों एवं सगे संबंधियों से मिलने का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ। मेरा पूर्ण विश्वास है कि प्रतिदिन करोड़ भारतीयों की प्रिय परिवहन सेवा के रूप में भारतीय रेल विश्व भर की रेल सेवाओं में अग्रणी स्थान बनाए रखेगी। भारतीय रेल की सेवा में सक्रिय पूरी टीम को मेरा साधुवाद एवं शुभकामनाएं।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया ट्वीट
गोयल ने ट्वीटर पर कोविंद द्वारा हरी स्याही वाले पेन से लिखे इस संदेश की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी का संदेश समस्त रेलपरिवार को प्रोत्साहित करने वाला है। मुझे खुशी है कि आपकी रेलयात्रा का अनुभव सुखद रहा। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि करोड़ भारतवासियों की सेवा में हम इसी प्रकार जुटे रहेंगे और सदैव आपका भरोसा बनाए रखेंगे।
महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द जी का संदेश समस्त रेलपरिवार को प्रोत्साहित करने वाला है।
मुझे खुशी है कि आपकी रेलयात्रा का अनुभव सुखद रहा। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि करोड़ों भारतवासियों की सेवा में हम इसी प्रकार जुटे रहेंगे, और सदैव आपका भरोसा बनाये रखेंगे। @RashtrapatiBhvn pic.twitter.com/TpTX1msdtH
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 28, 2021


Download Android App
Download iOS App



