महाराष्ट्र की सियासत में मची खलबली के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। महाराष्ट्र दिवस के मौके पर राजभवन में हुई 20 मिनट तक की इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को गवर्नर कोटे से MLC बनाए जाने के मामले में काफी समय से चुप्पी साधे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग से विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव कराने के लिए अपील कर दी है। ज्ञात हो, कोविड-19 के चलते आयोग ने 9 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया को रोक दिया था।

राज्यपाल ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि महाराष्ट्र विधान परिषद की बीच 9 सीटों पर खाली सीटों पर चुनाव कराया जाए। बता दें कि परिषद की ये 9 सीटें 24 अप्रैल से खाली हैं। हालांकि, राज्यपाल का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते देश में जारी लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार द्वारा कई छूट और उपायों की घोषणा की है।
ऐसे में चुनाव कुछ दिशा-निर्देशों को साथ हो सकते हैं। गौरतलब है कि सीएम उद्धव ठाकरे फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। उन्हें 27 मई से पहले परिषद में निर्वाचित होने की जरूरत हैं। मुख्यमंत्री ठाकरे को MLC नामित करने के लिए राज्य सरकार ने कैबिनेट से दो बार प्रस्ताव पास कर राज्यपाल को भेजा था।
मगर राज्यपाल लंबे समय तक इस मसले पर चुप थे। इसी बीच, सीएम और राज्यपाल की तनातनी के बीच, मुख्यमंत्री ठाकरे ने मंगलवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी।


Download Android App
Download iOS App



