पाकिस्तान में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर फैल चुका है। देश में संक्रमितों का मामला लगातार सामने आ रहा है। इस बीच पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर की चपेट में आ गये हैं और उन्होंने स्वयं को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है।
कैसर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंनेट्वीट कर कहा कि ‘‘मेरी जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैंने अपने घर में स्वयं को क्वारंटाइन कर लिया है।’’ उन्होंने सभी देशवासियों से अपने स्वास्थ्य को लेकर एहतियात बरतने का अनुरोध किया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार स्पीकर के पुत्र और पुत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।
स्पीकर के उन संभावित संपर्कों के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है, जो उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण है क्योंकि उन्होंने सदन का सत्र बुलाये जाने के संदर्भ में पिछले सप्ताह सांसदों और बहुत से अधिकारियों के साथ बैठक की है। वह 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मिले थे हालांकि वे दोनों एक-दूसरे से समुचित दूरी पर बैठे थे। पिछले दो सप्ताह के दौरान दो सांसद, प्रांतीय असेंबली के एक सदस्य और बहुत से अधिकारियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
कोरोना को लेकर ट्रम्प का दावा, वुहान की लेबोरेटरी से हुई है वायरस की उत्पत्ति
इससे पहले सोमवार को दक्षिणी सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वयं को क्वारंटाइन करने की जानकारी दी थी। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर गुरुवार रात उपलब्ध आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के 16117 मामले सामने आए हैं तथा 358 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App


