देश में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से आए है। वहीँ, राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के बीच को लोगों से अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य के पास आवश्यक सामान का पर्याप्त भंडार है।
गुड़ी पड़वा के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ठाकरे ने कहा कि गरीब और दिहाड़ी मजदूरों को समझना चाहिए कि सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।उन्होंने कहा, ‘‘आवश्यक सामान का पर्याप्त भंडार है और आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।’’
कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों को दी बड़ी राहत, अप्रैल और मई माह का चावल मिलेगा निःशुल्क
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उद्यमी अब अस्पताल और मास्क बनाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नियोक्ताओं से अपने कामगारों का वेतन न काटने या उनकी सेवाएं न रोकने की अपील करता हूं।’’ठाकरे ने कहा, ‘‘बाजारों में न उमड़े। आवश्यक सामान खरीदने अकेले बाजार जाएं और एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें।’’


Download Android App
Download iOS App



