पालघर लिंचिंग मामले में CM योगी ने की दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में दो साधु समेत तीन लोगों की भीड़ द्वारा की गई हत्या के मामले में सूबे में अपने समकक्ष उद्धव ठाकरे से कार्रवाई करने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में दो साधु समेत तीन लोगों की भीड़ द्वारा की गई हत्या के मामले में सूबे में अपने समकक्ष उद्धव ठाकरे से कार्रवाई करने की मांग की है। योगी ने ट्वीट कर कहा, ”पालघर, महाराष्ट्र में हुई जूना अखाड़ा के सन्तों स्वामी कल्पवृक्ष गिरि जी, स्वामी सुशील गिरि जी एवं उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े की हत्या के सम्बन्ध में कल शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से बात की और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हेतु आग्रह किया।”

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, ”महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा यह बताया गया कि कुछ लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं तथा शेष को चिह्नित कर सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।” रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि पालघर में तीन लोगों की भीड़ द्वारा हत्या किए जाने के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दो साधुओं और एक ड्राइवर पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।

यह घटना 16 अप्रैल की रात को हुई जब कांदीवली मुंबई से तीन लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने कार से सूरत जा रहे थे तभी पालघर के पास एक गांव में कुछ लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और भीड़ ने उन्हें चोर समझकर तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नही हो गयी।

लॉकडाउन प्रतिबंधों में केरल सरकार ने दी ज्यादा ढील, गृह मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति

Desk Team