उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार 30 अगस्त के दिन राजधानी लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर जाकर जनता के दर्शन किए । जहां उन्हें जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों के जन शिकायतों के कई मुद्दे देखने को मिले इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ही एक-एक खरीदारी के पास जाकर सब की समस्याएं सुनी और समाधान का अवशासन भी दिया। मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में आए छोटे-छोटे बच्चों को खूब प्यार किया चॉकलेट भी दिया । इस जनता दर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीबन 200 फरियादियों की उपस्थिति थी जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सब की परेशानियों को एक-एक करके सुना। सीएम योगी ने हर एक व्यक्ति को विश्वास किया है कि सब की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा।
#UPCM @myogiadityanath ने आज अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में आए सभी व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक से सुना।
मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता का हित सर्वोपरि है।
उनकी समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ स्थायी समाधान किया जाए। pic.twitter.com/TMWoqdp5mI
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 30, 2023 >
उत्तर प्रदेश की जनता की समस्या सुनने पहुंचे -सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के जनता दर्शन में मिल रही समस्याओं के संदर्भ में सीएम योगी ने प्रार्थना पत्र को अधिकारियों को समर्पित करते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री ने सभी आम जनों को भरोसा दिलाया है की सरकार हर पीड़ित के समस्या का समाधान निकालने के लिए दृढ़ संकल्प लेती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जनता दर्शन के दौरान कई मरीज भी उपस्थित थे जहां मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा की हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाना चाहिए और उनकी मदद की जाए उन्होंने कहा कि किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले और कमजोरों को परेशान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। सीएम योगी के जनता दर्शन में लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ितों को आश्वस्त किया है कि वह सब का इलाज करेंगे और भरपूर मात्रा में मदद भी करेंगे। लोगों के प्रार्थना पत्र को अधिकारियों को सपने से पहले हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है की इलाज से जुड़े सभी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करवा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए और पीड़ितों का इलाज किया जाए।


Download Android App
Download iOS App



