कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार के बयान से पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल मच रही है शरद पवार आए दिन चर्चा में आ रहे हैं कभी अजीत पवार को लेकर तो कभी मायावती को लेकर और आज उन्होंने मायावती को लेकर ही एक ऐसा बयान दिया है जिससे पूरी यूपी की राजनीति में खलबली मच गई बता दे कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल अपना दल कमेरा वादी और कांग्रेस इंडिया एलियांज का हिस्सा है लेकिन अभी तक बहुजन समाज पार्टी ने किसी भी गठबंधन से हाथ नहीं मिला रखा है रखा है जिस पर एनसीपी के के शरद पवार ने मायावती को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती किस पार्टी में है इसका कुछ पता नहीं है जब उनसे मायावती क्यों लेकर सवाल पूछे गए तो शरद पवार ने कहा यह पता नहीं कि वह किसके पक्ष में है इससे पहले वह भाजपा से बातचीत कर चुकी है।
शरद पवार का बयान मायावती का पलटवार
शरद पवार के बयान इस वक्त आया है जब मायावती ने यह दावा किया है कि ना ही वह एनडीए और ना ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेंगी। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर से एनडीए दल और विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल होने से मना कर दिया साथ ही उन्होंने यह अपील किया है कि फेक न्यूज़ ना बनाई जाए। बसपा की सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से एनडीए और इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए लिखा कि यह दोनों गठबंधन विरोधी जातिवादी सांप्रदायिक धन्ना सेठ समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां है। जिनकी नीतियों के विरोध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसलिए इसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता साथ उन्होंने मीडिया से अपील किया कि जो फेक न्यूज़ प्लीज।
मायावती ने कहा – नो फेक न्यूज़ प्लीज
मायावती ने लिखा है कि बीएसपी विरोधियों के जुगाड़ जोड़-तोड़ से ज्यादा समाज के टूटे बिखरे हुए करोड़ों उपेक्षितों को आपसी भाईचारा के आधार पर जोड़कर उनके साथ गठबंधन से सन 2007 से ही अकेले लोकसभा चुनाव में उतरती आई है । साथ ही चार राज्यों में विधानसभा का आम चुनाव लड़ने वाली है मायावती ने कहा कि वैसे तो बीएसपी से गठबंधन के लिए यहां भी सभी आतुर है लेकिन ऐसा न करने पर विपक्षी खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तरह भाजपा से मिली भगत का आरोप लगाते हैं इसे मिल जाए तो सेकुलर ना मिले तो भाजपाई यह घर अनुचित तथा अंगूर मिल जाए तो ठीक वरना अंगूर खट्टे हैं कहावत जैसी है मायावती ने दोनों ही पार्टियों पर कड़े बयान दिए और शरद पवार के इस बयान को लेकर भी तंज कसा।


Download Android App
Download iOS App



