आज होगी विपक्षी गठबंधन इंडिया की सबसे बड़ी बैठक यह बैठक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी, साथ ही इस बैठक के दौरान ही यह निर्णय लिया जाएगा कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पीएम पद का फेस किसका होना चाहिए? कई दिनों से इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि जल्द ही इंडिया एलाइंस का तीसरा बैठक होने वाला है। और वह तारीख आ ही गई जहां इस बैठक के दौरान कई दलों को जोड़ने के साथ-साथ कई मुद्दों पर बात किया जाएगा। बता दे की पहली बैठक पटना में हुई थी जहां कुछ ही दलों ने इसमें अपनी भागीदारी दिखाई तो वही जब दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई तब इसमें 26 परिया शामिल हो गई यह बदलते आंकड़े यह दर्शाते हैं कि इस गठबंधन में और कई पार्टियों शामिल हो सकती है। आज होने वाली इंडिया गठबंधन की मुंबई में बैठक के में करीबन 5 राज्यों के मुख्यमंत्री तथा 28 पार्टियों से करीब 80 नेता इस बैठक में शामिल होंगे।
क्या है इस गठबंधन का एजेंडा?
आज संभावना जताई जा रही है कि इस गठबंधन के लिए संयोजक के नाम का भी ऐलान हो सकता है। साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में पहुंच सकती है। अगर इंडिया गठबंधन के बैठक के शेड्यूल की बात करें तो सबसे पहले 31 अगस्त के दिन शाम 6:00 बजे प्रतिनिधियों का स्वागत किया जाएगा। साथ ही 6:30 बजे यहां औपचारिक बैठक होगी फिर रात 8:00 बजे उद्धव ठाकरे की मेजबानी में डिनर किया जाएगा। साथ ही एक सितंबर की सुबह 10:15 पर ग्रुप फोटो सेशन भी होने वाला है । फिर 2:00 बजे तक लोगों का अनावरण और इंडिया गठबंधन की बैठक होगी साथ ही 1 सितंबर 3:30 बजे इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। अब आपके मन में सवाल हो उठ रहे होंगे कि आखिरकार इस बैठक का क्या है एजेंडा है तो आपको बता दे की सबसे पहले बैठक में इंडिया गठबंधन का लोगो तैयार किया जाएगा साथी कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य के नाम भी ऐलान किए जाएंगे। वहीं बैठक में मेनिफेस्टो और सीट शेयरिंग की चर्चा भी होगी।
कौन है विपक्ष से प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदार?
अगर हम यह कहें कि विपक्ष से एक ही दावेदार है तो यह कहना काफी गलत होगा क्योंकि विपक्षी गठबंधन इंडिया में प्रधानमंत्री पद के कई दावेदार है । जिसमें पीएम की दावेदारी की दंगल में राहुल गांधी, नीतीश कुमार,अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे के नाम भी शामिल हो रहे हैं। आज इस बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, एसपी, जेडीयू, आरजेडी, आम आदमी पार्टी, डीएमके , सपा, पीडीपी, एनसी, अपना दल,एमडीएमके, के डीएमके आरएसपी, समेत केरल कांग्रेस जोसेफ और केरल कांग्रेस मनि भी इसमें शामिल हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



