छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में कलेक्टर ने सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान करना अनिवार्य कर दिया है। कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले के सभी शासकीय कार्यालय के प्रमुखों को कार्यालय प्रारंभ होने के पूर्व प्रात:10.30 बजे प्रतिदिन अनिवार्य रूप से राष्ट्रगान के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि कहा कि राष्ट्रगान से जहां एक तरफ कर्मचारियों में राष्ट्रीय एकीकरण एवं देशप्रेम की भावना जगेगी, वहीं दूसरी तरफ कर्तव्यनिष्ठ होकर अपने जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा भी मिलेगी।
कलेक्टर ने किया शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान करना अनिवार्य
Summary :
राष्ट्रीय एकीकरण एवं देशप्रेम की भावना जगेगी, वहीं दूसरी तरफ कर्तव्यनिष्ठ होकर अपने जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा भी मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



