हैदराबाद में आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। काचेगुडा स्टेशन के पास दो ट्रेनें कोंगु एक्सप्रेस और मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमएमटीएस) आपस में भिड़ गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैहादसे के बाद मौके पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एक एमएमटीएस ट्रेन थी जबकि दूसरी इंटरसिटी एक्सप्रेस थी। ट्रेन की टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रही कोंगु एक्सप्रेस को एमएमटीएस ट्रेन ने टक्कर मार दी। सिग्नल की गलती के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल कुछ ट्रेनों को फिर से शेड्यूल किया गया और ट्रैक को खाली कराने की कोशिश की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



