पोषण अभियान समय पर पूरा करें

Summary :

उत्तराखंड में पोषण अभियान समेत अन्य केंद्रीय पोषित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये।

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार स्मृति ईरानी ने अधिकारियों के साथ महिला सशक्तिकरण, बाल विकास तथा तथा पोषण अभियान के संबंध में मुख्यमंत्री आवास में बैठक ली। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थी। 
उत्तराखंड में पोषण अभियान समेत अन्य केंद्रीय पोषित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश  दिये। बैठक की जानकारी देते हुए बाल  विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने बताया कि बैठक में इस योजना को अगस्त 2020  तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पोषण योजना, आगंनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल व्यवस्था व टॉयलेट की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाय।

Desk Team