बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के एक वीडियो से विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदीजी-शाहजी ये कैसी बीजेपी,ये कैसा सिस्टम, ये कैसी सोच, ये कैसा नया भारत?
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने ट्विटर पर विजयवर्गीय के इस बयान की वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, मोदीजी-शाहजी ये कैसी बीजेपी,ये कैसा सिस्टम,ये कैसी सोच,ये कैसा नया भारत? ज़िम्मेदार नेतृत्व, कार्यकर्ताओं को पत्ते खेलते हुए पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर थाने फ़ोन कर छुड़ाते है,खुद सच्चाई बयां कर रहे है। समाज में क्या संदेश दे रहे है आप, कार्यकर्ता की क्या पहचान बता रहे है आप?
मोदीजी-शाहजी ये कैसी भाजपा,ये कैसा सिस्टम,ये कैसी सोच,ये कैसा नया भारत ?
ज़िम्मेदार नेतृत्व, कार्यकर्ताओं को पत्ते खेलते हुए पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर थाने फ़ोन कर छुड़ाते है,ख़ुद सच्चाई बया कर रहे है।
समाज में क्या संदेश दे रहे है आप , कार्यकर्ता की क्या पहचान बता रहे है आप ? pic.twitter.com/1MVOvoquN0
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) June 27, 2020
वहीं इस पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ‘‘बीजेपी कार्यकर्ता इस तरह का काम नहीं करते हैं। कैलाश जी ने इस बारे में बात नहीं की… मैंने इसे (वीडियो) सुना, कैलाश जी ने ऐसा कुछ नहीं कहा… बीजेपी, कैलाश जी या पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता इस तरह के कृत्यों की सराहना नहीं करता है। यदि कुछ गलती से होता है तो बीजेपी अपने सिस्टम में इसका ध्यान रखती है।’’
विजयवर्गीय का यह कथित वीडियो मंदसौर जिले के सीतामऊ कस्बे में एक कार्यकर्ता बैठक का बताया जा रहा है। शुक्रवार को इस बैठक में विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘मैं तो रात को दो बजे भी खुद ही फोन उठाता हूं, किसी भी कार्यकर्ता का फोन आये, मैं कोलकाता में भी रहता हूं तो वहां फोन आता है कि दादा मैं पत्ते खलने गया था, पुलिस पकड़ के ले गई। तो मैं रात को दो बजे थाने फोन करता हूं कि देख लेना यार वो पैसे नहीं, ऐसे ही खेल रहे थे। करना पड़ता है अपना कार्यकर्ता है।’’


Download Android App
Download iOS App



