कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और झारखंड में होने वाले विधानसभा उप चुनावों के लिए शुक्रवार को छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पांच सीटों और झारखंड में एक सीट पर प्रत्याशियों का चयन किया है।
उत्तर प्रदेश की नौगावां सादात से कमलेश सिंह, बुलंदशहर से सुशील चौधरी, टुंडला से स्नेहलता, घाटमपुर से कृपाशंकर और देवरिया से मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। झारखंड में बरमो विधानसभा क्षेत्र से कुमार जयमंगल को उम्मीदवार बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



