उत्तर प्रदेश के मेरठ में एनसीईआरटी की नकली किताबों के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। 70 करोड़ की नकली किताब छापने के मामले में बीजेपी के महानगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता का नाम सामने आने पर कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला की अगुवाई में जिला कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट से बीजेपी कार्यालय तक मार्च निकालने का प्रयास कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष काजला ने आरोप लगाया कि राज्य की बीजेपी सरकार नकली किताब छापने वालों को बचाने में लगी हुई है और पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करने के लिये बिल्कुल भी गंभीर नजर नही आ रही है। काजला ने कहा कि तीन दिन के अन्दर अगर दोषियों को गिरफ्तार कर पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा नहीं की गई तो प्रदेश नेतृत्व मेरठ में एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।


Download Android App
Download iOS App



