नागपुर : कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने पिछले वर्ष हुए नागपुर नगर निगम चुनावों के दौरान बागी उम्मीदवारों को ‘‘प्रोत्साहित’’ करने के लिए वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने चतुर्वेदी को कल लिखे पत्र में कहा कि इसे शिकायत मिली कि निकाय चुनावों में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों को हराने के लिए उन्होंने कांग्रेस के बागी नेताओं का समर्थन किया।
पत्र में कहा गया है कि उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। एमपीसीसी ने कहा कि इसके बाद नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने जांच कराई और ‘‘रिपोर्ट से पता चला कि कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों को आगे बढाने में आप संलिप्त थे’’ जिससे पार्टी के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। इसने कहा, ‘‘इसलिए आपके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।’’ चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया जानने के लिए उनसे संपर्क नहीं हो सका।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



