अपना हर वचन पूरा करेगी कांग्रेस सरकार : जीतू पटवारी

Summary :

अपने विभाग के कार्यों का विवरण देते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि विभाग ने ओबीसी वर्ग के छात्रों को नि:शुल्क पुस्तक और कॉलेज भवनों में कोचिंग जैसे कार्य किए गए हैं।

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार अपने हर वचन की पक्की है और वचनपत्र में दिये गए सभी वचन पूरे किए जाएंगे। जीतू पटवारी ने आज यहां सरकार के 6 महीने पूरे होने पर अपने विभाग की उपलब्धियां बताते हुए संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि सरकार विपक्ष को भी साथ में लेकर काम करना चाहती है।
कांग्रेस का वचनपत्र पांच साल की प्रक्रिया का था। वचनपत्र समयबद्ध तरीके से पूरा होगा। एक-एक वचन पूरा किया जाएगा। अपने विभाग के कार्यों का विवरण देते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि विभाग ने ओबीसी वर्ग के छात्रों को नि:शुल्क पुस्तक और कॉलेज भवनों में कोचिंग जैसे कार्य किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अतिथि विद्वानों के साथ अन्याय नहीं होगा। किसानों की कर्जमाफी से जुड़े सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि कर्जमाफी की प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरु किया गया है। 80 फीसदी किसान कर्जमाफी के दूसरे चरण में कवर होंगे। सर्वाधिक आवश्यकता वाले किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। एक एक व्यक्ति पूर्ण समर्पण से काम कर रहा है।

Desk Team