मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019 के पारित होने पर कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय किया।
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि देश को समझना चाहिए कि अब तक मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक विधेयक के मौलिक अधिकार से क्यों और किसने वंचित रखने का महापाप किया। अपने राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस ने बहनों के साथ जो अन्याय किया है, उसके लिए यह देश नकली गाँधियों को कभी माफ नहीं करेगा।

पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि शाहबानो प्रकरण के बाद भी महिला सशक्तिकरण का यह कदम उठाया जा सकता था, परन्तु कांग्रेस हमेशा कट्टरपंथी और प्रतिगामी ताकतों के सामने झुकती रही। मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक स्थिति कमजोर बनी रही। अब मुस्लिम महिलाओं को भी समानता का संवैधानिक अधिकार मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



