गुजरात कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अपनी सोशल मीडिया टीम का पुनर्गठन किया है और पार्टी के कामों के बारे में मतदाताओं तक जानकारी पहुंचाने तथा फर्जी खबरों से निपटने के लिए लगभग 200 कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल किया है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।
मनीष दोशी ने बताया कि नयी भर्तियों में जिला
कांग्रेस की गुजरात इकाई के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि नयी भर्तियों में जिला और मेट्रो स्तर पर 41 अध्यक्ष, 15 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 44 सचिव और 60 कार्यकारी समिति के सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा,‘‘ पार्टी ने चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति का प्रबंधन करने के लिए नयी टीम बनाने की घोषणा की। पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं, और पार्टी आने वाले दिनों में सोशल मीडिया पर एक बड़ा कार्यक्रम करने की योजना बना रही है।’’
टीम में समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया
दोशी ने कहा कि इस टीम में समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है ‘‘अन्य राजनीतिक दलों की तरह भुगतान करके लोग नहीं लाए गए हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ वे प्रेरित करेंगे और हमारे अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नेटवर्क स्थापित करेंगे,जो पहले ही सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, ताकि पार्टी से जुड़ी फर्जी खबरों और गलत जानकारियों से निपटते हुए आगामी चुनाव में प्रभावी भूमिका निभा सकें।’’
इन नेताओं को साधने में जुटी है भाजपा
गुजरात में प्रदेश कांग्रेस पद पर उत्तर गुजरात के ओबीसी नेता जगदीश ठाकोर व नेता विपक्ष पद पर दक्षिण गुजरात के आदिवासी नेता रामसुख राठवा की नियुक्ति के बाद से प्रदेश भाजपा उत्तर व दक्षिण गुजरात में ओबीसी, आदिवासी नेताओं को बखूबी साधने में जुटी है। कोटवाल भाजपा में शामिल होते हैं तो उत्तर गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। खेडब्रम्हा के अलावा वे आसपास की अन्य सीटों को भी प्रभावित कर सकते हैं। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य कई वरिष्ठ नेता कोटवाल को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनकी नाराजगी दूर नहीं हो सकी है।


Download Android App
Download iOS App



