कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा में उपस्थित रहने के लिए मंगलवार को पार्टी सांसदों को व्हिप जारी किया।
पार्टी के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने कहा, ”कल, बुधवार (15 दिसंबर,2021) को कई महत्वपूर्ण मुद्दे बहस के लिए राज्यसभा में उठाए जाएंगे। राज्यसभा में कांग्रेस के सभी सदस्यों से सुबह 11 बजे से सदन स्थगित होने तक उपस्थित रहने का आग्रह किया जाता है।”
संसद के उच्च सदन में बुधवार को एनडीपीएस (संशोधन) विधेयक और महामारी की स्थिति पर चर्चा प्रस्तावित है।


Download Android App
Download iOS App



