कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया बीफ को लेकर दिए गए बयान के बाद चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कहा, वह एक हिंदू हैं और उन्होंने अभी तक बीफ नहीं खाया है, लेकिन अगर वह चाहेंगे तो बीफ जरूर खाएंगे। उनके इस बयान को लेकर अभी तक किसी अन्य पक्ष की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने आरएसएस पर धर्मों के बीच अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा बीफ खाने वाले सिर्फ एक समुदाय के नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं हिंदू हूं। मैंने अभी तक बीफ नहीं खाया है, लेकिन अगर मैं चाहूंगा तो इसे जरूर खाऊंगा।
कांग्रेस ने नागराजू यादव, अब्दुल जब्बार को कर्नाटक एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया
सिद्धारमैया ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, आप सवाल करने वाले कौन होते हैं? हिंदू भी बीफ खाते हैं और इसाई समुदाय के लोग भी बीफ खाते हैं। सिद्धारमैया ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, वे इंसानों में फर्क पैदा करते हैं। खाना मेरी आदत और मेरा अधिकार है, मैं जो चाहूं खा सकता हूं। उन्होंने सवाल किया कि क्या सिर्फ मुसलमान ही बीफ खाते हैं?
आपको बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने जनवरी, 2021 में कर्नाटक वध रोकथाम और मवेशी संरक्षण अधिनियम, 2020 को अधिनियमित किया। इस कानून के तहत सभी प्रकार के मवेशियों को खरीदना, बेचना, परिवहन करना, वध करना और व्यापार करना अवैध है। इसमें गाय, बैल, भैंस और बैल शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



