कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम सड़क दुर्घटना में घायल

Summary :

पलुस-कदेगांव से विधायक कदम की कार डेक्कन इलाके में सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। बाद में उनका चिकित्सा उपचार कराया गया।

कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम बुधवार देर रात यहां सड़क दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गए। पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले के पलुस-कदेगांव से विधायक कदम की कार डेक्कन इलाके में सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। बाद में उनका चिकित्सा उपचार कराया गया। 
कदम ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘मुंबई से पुणे के बीच यात्रा करते समय मेरी कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। मेरे बाएं कंधे में मामूली चोट लगी है।’ उन्होंने कहा, ‘इसके बाद, मैंने चिकित्सा जांच कराई जिसमें कोई बड़ी चोट नहीं पाई गई। ड्राइवर और मैं दोनों सुरक्षित हैं।’

Desk Team