देश में गठबंधन की राजनीति कोई नई बात नहीं है। 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दलों ने नया गठबंधन I.N.D.I.A बना लिया है तो वहीं, उससे मुकाबले के लिए भाजपा के नेतृत्व में एनडीए का कुनबा भी और बड़ा हो रहा है। इस बीच कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से ही कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। अब पार्टी राज्य में लोकसभा चुनाव की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए विपक्ष के नेताओं को शामिल करने पर विचार कर रही है।
डी के शिवकुमार ने क्या कुछ कहा
प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि कई राजनीतिक कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हैं और लोकसभा चुनाव में अपना वोट शेयर बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
आपको मालूम हो कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने कर्नाटक की 28 में से सिर्फ एक लोकसभा सीट जीती थी। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस बार 20 सीटें जीतने का लक्ष्य है। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व को स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह की समझ बनाने की अनुमति दे दी गई है, जिससे वहां की स्थिति के आधार पर पार्टी को फायदा होगा


Download Android App
Download iOS App



