पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ में उप चुनाव के लिए उम्मीदवार के चयन को लेकर फंसी कांग्रेस ने अब अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। दरअसल, कांग्रेस पहले मयूख महर को मैदान में उतारना चाहती थी लेकिन मयूख महर अंत तक चुनाव लड़ने के लिए राजी नही हुए। अब कांग्रेस ने अंजू लुंठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
नाम चयन को लेकर सोमवार देर रात बैठक होती रही। पूर्व सीएम हरीश रावत से भी सलाह ली गई। इसके बाद आज अंजू का नाम तय किया गया। अंजू लुंठी बुधवार को नामांकन करेंगी। अंजू लुंठी को उम्मीदवार बनाने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हम विकास के मुद्दे पर जीतन हासिल करेंगे।
कांग्रेस इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पूर्व क्षेत्रीय विधायक मयूख महर की पसंद और नापसंद को तरजीह दी गई है। साथ ही मजबूत प्रत्याशी के चयन के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के जमीनी आधार और स्थानीय नेताओं के साथ पुख्ता संबंधों की पड़ताल भी की है।


Download Android App
Download iOS App



