बैंकिंग, धातु और रीयल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में मजबूत लिवाली से बुधवार को सेंसेक्स दोपहर के कारोबार दौरान एक समय 350 से अधिक अंक उछलकर 40,606.91 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के साथ शुरू होने के बाद दोपहर के कारोबार में 332.85 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 40,581.08 अंक पर चल रहा है।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी इस दौरान 12,000 अंक के करीब पहुंच गया। निफ्टी 81.30 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,998.50 अंक की ऊंचाई पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, येस बैंक, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स और एलएंडटी में 2.54 प्रतिशत तक की तेजी आई। वहीं, दूसरी ओर भारती एयरटेल , एचसीएल टेक , रिलायंस इंडस्ट्रीज , मारुति और एसबीआई के शेयर 3 प्रतिशत तक गिर गए।


Download Android App
Download iOS App



