आगामी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दूसरे जिलों में जाकर प्रचार करने की संभावनाओं के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश इकाई के महामंत्री राजीव सिंह ने सोमवार को एक पत्र जारी कर कहा है कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला-ब्लॉक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने-अपने जिले में रहकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए काम करें।
सभी पदाधिकारियों से कहा गया है कि पार्टी की प्रदेश इकाई की बगैर अनुमति के कोई भी पदाधिकारी अपने जिले से बाहर जाकर पार्टी का काम नहीं करे, जो भी पदाधिकारी इन निर्देशों का उल्लंघन करेगा, अर्थात जिले से बाहर जाकर प्रचार करेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




