आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6923 नए मरीजों की पुष्टि, 45 लोगों की मौत

Summary :

आंध्र प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 6923 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 6,75,674 हो गए, लेकिन उनमें से छह लाख से ज्यादा संक्रमण को मात दे चुके हैं।

आंध्र प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 6923 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 6,75,674 हो गए, लेकिन उनमें से छह लाख से ज्यादा संक्रमण को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, रविवार सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटों के दौरान 7,796 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।
वहीं इस दौरान 45 संक्रमितों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मृतक संख्या 5,708 पहुंच गई है। बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 64,876 है। 6,05,090 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 76,416 नमूनों की जांच की गई है।

Desk Team