महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए राज्य के व्यापारिक नेताओं के साथ मुलाकात की। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्रियों और उद्योगपतियों के बीच दोपहर में एक आभासी बैठक हुई।
जिसका नेतृत्व बैंकर और सीआईआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कोटक ने किया। महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं और ये आंकड़ा शनिवार को 49,000 से अधिक हो गया। गौरतलब है कि पूरे देश में आ रहे संक्रमण के कुल मामलों में आधे महाराष्ट्र से हैं।
इससे पहले ठाकरे ने कहा था कि वह सभी हितधारकों से सलाह लेंगे और संक्रमण तथा अन्य नुकसान को सीमित करने की रणनीति घोषित करेंगे। महाराष्ट्र में दोबारा लॉकडाउन लागू होने की स्थिति में उद्योग जगत ने लोगों को भारी कठिनाई होने की चेतावनी दी थी।
बैठक में भाग लेने वाले व्यापारिक नेताओं में बाबा कल्याणी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के निखिल मेसवानी, अजय पीरामल, सज्जन जिंदल, संजीव बजाज, और बोमन ईरानी और निरंजन हीरानंदानी शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



