बिहार महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्षा मंजूबाला पाठक ने नीतीश सरकार से तीखे सवाल किए। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए पूछा आप पश्चिमी चम्पारण भ्रमण पर तो आते हैं पर यहां की समस्याओं पर ध्यान नही देते। थारुवट में छोटे बच्चे नशे की गिरफ्त में हैं।
सूखे नशे में बच्चे अपना भविष्य बर्बाद कर रहे है।पर मुख्यमंत्री सिर्फ यहाँ मनोरंजन करने ही आते है। अभी कुछ दिनों पहले लोकल समाचार पत्रों ने भी ये मुद्दा उठाया था।जहां गरीब परिवार के बच्चे स्कूल जाने की उम्र में सुलेशन और व्हाइटनर से नशा कर रहे है।
श्रीमती पाठक ने राज्य सरकार से पूछा क्या यही हक़ीक़त है आपके विकास की? युवाओ के पास रोजगार नही है बच्चे नशे की गिरफ्त में जा रहे है।ऐसे में सरकार क्या कर रही है? आपको बता दें मंजूबाला पाठक व्यक्तिगत तौर पर भी महिलाओं और युवाओ को रोजगार से जोड़ने की वकालत करती आ रही है।
उनका मानना है कि महिलाओं और युवाओ को जब रोजगार मिलेगा और आर्थिक आज़ादी मिलेगी तभी प्रदेश का विकास संभव हो सकेगा।उनके और उनके ट्रस्ट के द्वारा महिलाओं और युवाओ के।लिए कई प्रोग्राम भी चलाये गए है।


Download Android App
Download iOS App



