आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को राज्य में कोरोना के 7,738 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6.25 लाख के पार हो गई, जबकि 10,608 और मरीज ठीक हो गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह 9 बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में 57 मौतें हुईं, जिससे मृतकों की संख्या 5,359 हो गई। राज्य में अब तक कुल 51,04,131 नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 6,25,514 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में अब तक 5,41,319 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 78,836 मरीजों का इलाज चल रहा है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का विस्फोट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों की संख्या 54,00,619 तक पहुंच गई है और 86,752 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 43,03,043 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



