महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा दिनों दिन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,765 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 8 लाख के पार पहुंच गई है। 15,765 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 8,08,306 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 320 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 24,903 हो गई। फिलहाल राज्य में 1,98,523 उपचाराधीन मरीज हैं। विभाग ने कहा कि मंगलवार को 10,978 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक 5,84,537 ठीक हो चुके हैं। राज्य की राजधानी मुम्बई में आज कोविड-19 के 1142 नये मरीज सामने आये और 35 मरीजों की जान चली गयी। इसी के साथ यहां इस महामारी के अबतक 1,46,947 मामले सामने आये हैं और 7693 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। शहर में फिलहाल 20067 कोविड-19 मरीज उपचाररत हैं।
पुणे में मंगलवार को कोविड-19 के 1738 नये मरीज सामने आये और 40 मरीजों की मौत हो गयी। इसी के साथ इस शहर इस महामारी के अबतक 1,02,849 मामले सामने आये हैं और 2,579 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। राज्य में 42,11,752 लोगों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।
बता दें कि देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा दिनों दिन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबकि, संक्रमितों का आंकड़ा 36,91,166 तक पहुंच गया है और 65,288 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 28,39,882 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



