केरल में लगातार चार दिन कोरोना वायरस के 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद रविवार को 29,836 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 40,07,408 हो गए। राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले एक दिन में महामारी से 75 मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 20,541 पर पहुंच गई।
केरल में कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अब तक 37,73,754 लोग ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 2,12,566 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटे में 1,51,670 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण की दर 19.67 प्रतिशत है। भारत में कोरोना वायरस के 45,083 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,26,95,030 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार पांचवें दिन वृद्धि दर्ज की गयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 460 और मरीजों के संक्रमण के कारण जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,37,830 हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,68,558 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.53 प्रतिशत दर्ज की गयी।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8,783 मामलों की वृद्धि हुई है। शनिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 17,55,327 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 51,86,42,929 पर पहुंच गयी है।
आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.57 फीसदी दर्ज की गयी। पिछले 34 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.28 प्रतिशत दर्ज की गयी है। पिछले 65 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,18,88,642 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

Download Android App
Download iOS App