रविशंकर प्रसाद, पटनासाहिब सांसद एव पूर्व केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हरार विधान सभा के राजेश्वर उत्सव हॉल हनुमान नगर में भाजपा पटना महानगर द्वारा दशवीं एव बारहवीं उतीर्ण मेधावी छात्राओ के सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमे सभी मेधावी छात्राओं को पदक एवम प्रमाणपत्र द्वारा सम्मानित किया गया।

छात्राओ को सम्बोधित करते हुए प्रसाद ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सफलता के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार में बेटियों के सम्मान के लिए अनेकों कदम उठाये गए है – जैसे सुकन्या समृधि योजना हो, उज्ज्वला योजना हो, जनधन योजना में महिलाओं का खाता खोलना हो अथवा वायूसेना के लड़ाकू जहाजों को उड़ाना हो अथवा मंत्री परिषद में उन्हें स्थान देकर शामिल करना यह मोदी सरकार के दृढ़ निश्चय समाज के प्रति सभी क्षेत्रों में देखने को मिलता है।

“बेटी नही बचाओगे तो बहु कहा से लाओगे” यह पंक्ति को याद करते हुए प्रसाद ने कहा कि समाज के लोगो को इस अभियान के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। आज बेटियाँ समाज के लिए आर्थिक ,राजनैतिक ,खेलजगत, आदि सभी क्षेत्रों में अपना बेहतर प्रदर्शन देकर देश का मान सम्मान बढ़ाया है साथ ही फाइटर प्लेन उड़ा कर सीमा की सुरक्षा के लिए भी हमारी बेटियां हाथों में आधुनिक हथियार थामें दुश्मनों पर नकेल कस रही है।
कार्यक्रम में बिहार सरकार की उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, कुम्हरार विधान सभा के विधायक अरुण कुमार सिन्हा जी,पटना महानगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, बिहार प्रदेश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका रीता शर्मा, अर्चना ठाकुर,विनय केसरी,माधुरी जी,रोशन,नीतू कुमारी,ममता कुमारी,सिंधु,पूनम किशोर,सुमन सहित क़ई लोग उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



