महाराष्ट्र में कोरोना का विस्फोट जारी है। राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 21,656 नये मामले आने के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,67,496 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने कहा कि दिनभर में 405 मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 31,791 हो गई। अधिकारी ने बताया कि इलाज के बाद शुक्रवार को कुल 22,078 मरीजों को छुट्टी दी गई, जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 8,34,432 हो गई। राज्य में अब 3,00,887 मरीजों की इलाज चल रहा है।
विभाग के अनुसार, मुंबई महानगर में दिन के दौरान 2,283 मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले 1,80,668 तक पहुंच गए, जबकि 52 और मौत के मामले सामने आने के बाद महानगर में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,375 हो गई।
पुणे शहर में कोविड-19 के 1,875 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या 1,38,268 हो गई, जबकि बीमारी के कारण 28 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,165 तक पहुंच गईं। राज्य में अब तक 56,93,345 जांच हुई हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस का विस्फोट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकडों के अनुसार देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,14,677 तक पहुंच गई है और 84,372 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 41,12,551 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



