देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि आयुष चिकित्सा प्रणाली कोविड-19 के प्रबंधन में उपयोगी है।
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि आयुष की संबंधित चिकित्सा प्रणालियों के प्रेक्टिशनर्स के लिए दिशानिर्देश तैयार किये गये हैं जिन पर आयुष मंत्रालय के अनुसंधान और विकास कार्यबल ने मुहर लगाई है।
हर्षवर्धन ने कहा कि आयुष संजीवनी मोबाइल ऐप भी मंत्रालय की ओर से जारी किया गया ताकि कोविड-19 की रोकथाम के लिए जनता के बीच आयुष संबंधी उपायों को लेकर आंकड़े जुटाये जा सकें।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस का विस्फोट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकडों के अनुसार देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,14,677 तक पहुंच गई है और 84,372 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 41,12,551 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



