राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस अधिकारियों को संगठित अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ लॉकडाउन के बाद की परिस्थितियों में फिर से विशेष अभियान चला कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
गहलोत ने शुक्रवार को कहा, ‘‘जब माफिया समाप्त होता है, तो जनता में शासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। इसलिए प्रदेश में सभी प्रकार के माफिया के खिलाफ पुलिस कार्रवाई एक बार फिर जमीन पर दिखना चाहिए, जिससे लोगों में प्रशासन और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।
गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भू-माफिया, शराब, बजरी, अवैध खनन तथ रॉयल्टी से जुड़े माफिया नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ,प्रदेश में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं इनकी तस्करी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।


Download Android App
Download iOS App



